Tere lahoo ke vasile. तेरे लहू के वसीले. #worshipsonglyrics #Masihsongs
तेरे लहू के वसीले
तेरे लहू के वसीले, हो गये पाप क्षमा...
तेरी सलीब से यीशु, पा गये रोगी शिफ़ा...
तेरा लहू, तेरा लहू, तेरा लहू...
करता है पाप क्षमा...
तेरा लहू...
हड्डियों में जान जो न हो, यीशु का खून माँग ले...
दर्द बयाँ जो न हो, यीशु का खूँ माँग ले...
दिल को सुकून जो न हो, यीशु का खून माँग ले...
बहता लहू बहता लहू बहता लहू...
देता है हमको शिफ़ा...
तेरे लहू...
लहू की कीमत ज़रा, मरियम की ममता से पूछ...
इकलौते बेटे का दाम, पाक यहोवा से पूछ...
पूरी शिफा का पैगाम, काँटों और कोड़ों से पूछ...
पाक लहू पाक लहू पाक लहू...
हमको भी देगा जयाँ (छुटकारा)...
तेरे लहू...
सोने और चांदी से भी, यीशु का खूँ कीमती...
घोड़ों और रथों से भी, यीशु का खूँ कीमती...
रिश्तों और नातों से भी, यीशु का खूँ कीमती...
जिंदा लहू जिंदा लहू जिंदा लहू...
देता है हमको पनाह...
तेरे लहू...
अबदी नजात दिलाता लहू, यीशु खुदा है बताता लहू
बदरूहे मार भगाता लहू, मुर्दो को जान दिलाता लहू
अन्धो को बीना बनाता लहू, जान ए शिफा बन जाता लहू
पाक यहोवा मिलाता लहू, बन्धन तोङ दिखाता लहू
पापो की किमत चुकाता लहू, कितने ही रोग मिटाता लहू
पापी को रास्त बनाता लहू, गिरतो को फिर से उठाता लहू
बर्रे की हम्द सुनाता लहू, यीशु सईमा दिलाता लहू
फतह सलीब ले आता लहू, कैंसर को जङ से सुखाता लहू
ईमां को ताजा बनाता लहू, लगंङे को चलना सिखाता लहू
यीशु की फितरत दिलाता लहू, कुदरत से भरता ही जाता लहू
रूह कुदस्स से मिलाता लहू, दूतो को हरकत मे लाता लहू
लहू लहू यीशु का लहू, बेदाम लहू बेएब लहू बेबाक
बेपाप लहू आगाज लहू, अन्जाम लहू बर्रे का लहू
शादाब लहू कूअत है लहू, कुदरत है लहू...2
नुसरत है लहू, यीशु का लहू....8
Comments
Post a Comment