Nasri ke siva, main to kuch bhi nahi. नासरी के सिवा मैं तो कुछ भी नहीं. #worshipsonglyrics #Masihsongs
नासरी के सिवा मैं तो कुछ भी नहीं
नासरी के सिवा मैं तो कुछ भी नहीं
हो के उससे जुदा मैं तो कुछ भी नहीं
1. उसकी राहों पे चलता रहूं उम्र भर
बीत जाए यूं ही जिंदगी का सफर
फजल कर ऐ खुदा मैं तो कुछ भी नहीं
हो के उससे जुदा मैं तो कुछ भी नहीं..
2. उसका रस्ता बड़ा छेद से तंग है
हर कदम पर मगर वो मेरे संग है
वो मेरा रहनुमां मैं तो कुछ भी नहीं
नासरी के सिवा मैं तो...
3. खाक हूं खाक में लौटना है मुझे
ये बदन का वतन छोडना है मुझे
वो ठिकाना मेरा मैं तो कुछ भी नहीं
नासरी के सिवा मैं तो...
Comments
Post a Comment