Gin gin ke stuti karu. गिन गिन के स्तुति करूँ. #worshipsonglyrics #Masihsongs
गिन गिन के स्तुति
गिन गिन के स्तुति करूँ, बेशुमार तेरे दानों को लिये,
अब तक तूने संभाला मुझे, अपनी बाहों में लिये हुए -2
तेरे शत्रु का निशाना, तुझ पर होगा ना सफल -2,
आँखों की पुतली जैसे, वो रखेगा, तुझे हर पल -2
गिन गिन...
आँधीयाँ बन के आयें, जिन्दगी के फ़िकर -2
कौन है तेरा खेवनहारा, है भरोसा तेरा किधर -2
गिन गिन...
आये तुझको जो मिटाने, वो शस्त्र होंगे बेअसर -2
तेरा रचने वाला तुझपर, रखता है अपनी नज़र -2
गिन गिन...
Comments
Post a Comment