Jaya jaya prabhu yeshu ki. जय जय प्रभु येशु की. #worshipsonglyrics #Masihsongs
जय जय प्रभु येशु की.....हल्लेलुयाह.......2
हमको बचाने आया जगत में, उसकी स्तुति करो
गाओ ख़ुशी के गीत.....हल्लेलुयाह,
हे धरती हे आकाश.....होसन्ना
आया मसीह जग में, पाप को करने नाश
खून की धारा बहती सूली से, जिस मे धुले सब पाप
धो लो अब तुम अपने ह्रदय को, उसमे रहे न दाग....2
जय जय प्रभु येशु की.....
ग्रहण करो तुम आज येशु को,प्रेम की बहती धार
उसको बना लो खेवनहारा, नाव लगा लो पार...2
जय जय प्रभु येशु की.....
वापस आता मेरा प्रभु जी, ले जाएगा साथ
आशा मेरी अब तो यही है, चलो तुम मेरे साथ....2
जय जय प्रभु येशु की.....
हरदम होंगे साथ येशु के, ख़ुशी और शांति आराम
आएगा वो लेने तुम्हें भी, रहना तुम तैयार....2
जय जय प्रभु येशु की.....
Comments
Post a Comment